अनुदेशक शिक्षकों का क्रमिक अनशन शुरू,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों का सरकार द्वारा 14 वर्षों से शोषण कर उनके विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

व्यथित और पिड़ित अनुदेशकों द्वारा सरकार के तीनों अंगों से लगातार गुहार लगायी जाती रही है।

लंबे समय से मामला न्यायिक प्रक्रिया की अग्निपरीक्षा से गुजरता हुआ देश के सर्वोच्च न्याय के मंदिर सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा तमाम तर्क साक्ष्य एवं विचारण की लंबी प्रक्रिया के बाद अंततः सुप्रीम कोर्ट ने दिनांक 04/02/2026 को 46 पेज में निर्णय देते हुए अनुदेशक शिक्षकों को नियमित शिक्षक मानते हुए सरकार को बकाया एरियर सहित तत्काल प्रभाव से अनुदेशकों को शिक्षकों जैसी वेतन और अन्य सुविधाएं दिए जाने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय के अनुपालन हेतु अभी तक कोई भी शासनादेश जारी नहीं हुआ है ऐसी स्थिति तब है जब सरकार की तरफ से दायर रिव्यू पिटिशन भी सर्वोच्च न्यायालय खारिज कर चुका है।

निर्णय के अनुपालन के लिए अनुदेशक शिक्षकों की तरफ से अनेकों बार ज्ञापन,पैरवी और विनती की गई।सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन जानबूझकर नहीं कर रही है।व्यथित और तिरस्कृत अनुदेशक शिक्षक आकंठ निराशा और अवसाद में हैं।

अनुदेशक शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए स्वयं के न्याय के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू किए जाने की प्रार्थना अब सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिखाए गए सन्मार्ग के पथ पर अग्रसर हैं और अपनी शोषण और अंतहीन पीड़ा को आमजनमानस के सम्मुख प्रकट करने के लिए विवश हैं।

दिनांक 13सितंबर 2026 को रविवार के दिन जनपद चंदौली के सकलडीहा ब्लॉक के सेवखर खुर्द ग्राम में अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष क्रमिक अनशन प्रारंभ किया जो प्रत्येक रविवार को जनपद चंदौली के सभी ब्लॉकों में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर परिषदीय उत्थान समिति जनपद चंदौली के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि जब तक सरकार हमारा एरियर भुगतान नहीं करेगी तब तक क्रमिक अनशन पूरे प्रदेश के जनपदों में जारी रहेगा ।

इस अवसर पर संजय कुमार,सुरेश कुमार जायसवाल, नरेन्द्र कुमार, अमरनाथ राय,संतोष कुमार,अजीत कुमार,राकेश कुमार,रामनरेश यादव,तपेश्वर कुमार,रामप्रताप यादव,अश्वनी कुमार,अजीत कुमार, अजयकुमार ,सहित सहित दर्जनों की संख्या में अनुदेशक शिक्षक उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।