जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जनसुनवाई में 62 प्रकरणों पर हुई सुनवाई

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक शुक्रवार की भांति लक्सा स्थित रौशन होटल में जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर अनेक मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों तक भेजते हुए नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान वीरेंद्र कुमार ने बताया कि माधोपुर चौराहे के पास सीवर जाम है। राजकुमार बिंद ने निवेदिता स्कूल के पिछले गेट की तरफ सीवर जाम होने की जानकारी दी। विधायक ने महाप्रबंधक जलकर को तत्काल सीवर समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया। सुजीत वर्मा ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा केबल डालने के बाद अभी तक गली की रिपेयरिंग नहीं हुई है।

सौरभ श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त को गली मरम्मत के लिए सूचित किया।

संजय कुमार बनर्जी ने दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत कर नई पेयजल लाइन डालने का निवेदन किया। विधायक ने विधायक निधि योजना से नई पेयजल लाइन डालने का प्रस्ताव भेज दिया। पिंटू जैसल ने बताया कि आवास योजना के पात्र होने के बावजूद उसे अपात्र कर दिया गया है। विधायक ने नगर आयुक्त से जांच करने के न्यायोचित निस्तारण के लिए कहा।

जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, विद्युत, सड़क, पेयजल, जलनिकासी, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों एवं जनसुविधाओं से संबंधित कुल 62 प्रकरणों की सुनवाई की गई। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसामान्य से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो और पात्र एवं नियमानुसार मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी भावना के साथ क्षेत्र की जनता के बीच नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।