चंदौली धानापुर पुलिस और साइबर टीम ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल, कूटरचित आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष विश्वकर्मा निवासी पसाई और रोहित कुमार उर्फ काला निवासी सेवढ़ी मड़ई के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि रोहित कुमार पूर्व में सकलडीहा एक्सिस बैंक में कर्मचारी था। और उसके द्वारा करीब 300 बैंक खाते खुलवाए गए थे। गरीब ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर जीरो बैलेंस खाते खुलवाए जाते थे।

इसके बाद एटीएम, ओटीपी और खाते की अन्य जानकारी हासिल कर इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगाने में किया जाता था। जांच में वर्तमान में चिन्हित चार खातों के विरुद्ध NCRP पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से 18 साइबर फ्रॉड शिकायतें मिली हैं।

जिनमें करीब 2.5 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट है। पुलिस रोहित द्वारा पूर्व में खुलवाए गए शेष करीब 300 खातों की भी जांच कर रही है। इस मामले में मुखबिर की दोनों को ओदरा मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच की जा रही है।

 

रिपोर्ट ईशान मिल्की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।