विधानसभा चुनाव से पहले मीरजापुर में समाजवादी पार्टी को बड़ी मजबूती, सैकड़ों ब्राह्मणों ने थामा पार्टी का हाथ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

समाजवादी पार्टी मंझवा विधानसभा क्षेत्र में हर मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सदस्यता अभियान चला रही है, जिसकी शुरुआत नौहा गांव से की गई। इस अभियान के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालकुमार पटेल रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, मंझवा के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू और कोषाध्यक्ष सुभाष पटेल की अगुवाई में सैकड़ों ब्राह्मणों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि संगठन को हर मतदान केंद्र पर मजबूत करने के लिए सभी दृढ़ संकल्प होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी मजबूती से लड़ेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि आपके आने से पार्टी को मजबूती मिली है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मेघराज दुबे, गंगाधर दुबे, सुरेश चंद दुबे, विजयानंद दुबे, पंकज दुबे, धर्म दत्त दुबे, राम सजीवन, घनश्याम सरोज, गौरव सिंह, रमाकांत, अभय यादव, राम प्यारे दुबे, रमेश चंद दुबे आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने किया।

 

रिपोर्ट: भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।