नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी सहित कई गिरफ्तार, अवैध गांजा जब्त

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

थाना कोतवाली देहात में एक नामजद अभियुक्त रामेश्वर उर्फ पिंटू (पुत्र बृजलाल, निवासी करनपुर) को नाबालिग के साथ दुष्कर्म संबंधी अभियोग में गिरफ्तार किया गया। 19 अगस्त को दर्ज मुकदमा संख्या 404/2026 में धारा 75, 352, 351(3) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत विवेचना चल रही थी।

10 सितंबर को उप निरीक्षक राकेश कुमार राय की टीम ने मुखबिर सूचना पर करनपुर स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से अभियुक्त को पकड़ा। उसे धारा 65(1), 123, 352, 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर अदालत/जेल भेज दिया गया।

इसी दिन थाना मड़िहान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश (पुत्र लालचंद्र पटेल उर्फ ददई, निवासी रजौहा) को 1.015 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। रजौहा मोड़ तिराहे के पास झोले में गांजा रखने वाले अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 221/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अदालत भेजा गया।

थाना अहरौरा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बाल अपचारी को पकड़ा गया और अपहृता को सुरक्षित बरामद किया गया। 8 सितंबर को दर्ज मुकदमा संख्या 187/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस में उप निरीक्षक महेंद्र कुमार की टीम ने कार्रवाई की। अभियुक्त को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।

इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में 17 व्यक्तियों का बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया गया। इनमें थाना लालगंज से 10, अहरौरा से 3, कोतवाली शहर से 2 तथा जिगना व जमालपुर से एक-एक शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में मीरजापुर पुलिस की ये कार्रवाइयां अपराधियों के खिलाफ सख्ती और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।