लखनऊ: यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव को लेकर , बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अब फुल एक्शन मोड में है बीजेपी IT सेल के हेड दीपक म्हस्के अपनी टीम के साथ आज लखनऊ पहुंच गए हैं,
दो दिन बाद यानी 12 सितंबर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष के साथ ही यूपी प्रभारी विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुंचेंगे
अगले हफ्ते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी यूपी दौरा हो सकता है.कुल मिलाकर सरकार से लेकर संगठन तक हर मोर्चे पर बीजेपी यूपी में रणनीति बनाने में जुट गई है.
किसी का फोकस पश्चिमी यूपी पर है, कोई अवध में ध्यान देगा! तो कोई पूर्वांचल की कमान संभालेगा…यूपी का चुनाव इस बार दिलचस्प रहने वाला है







