मीरजापुर।
बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और नीतिगत सुधारों से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है
अभियान के जिला नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार होंगे अभियान के तहत 17 सितम्बर को सेवा दिवस, दीप प्रज्ज्वलन, रक्तदान एवं दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम मेरे सपनों का भारत के तहत विद्यालयों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत नुक्कड़ नाटक,आंगन मिलन सेवा, डिजिटल एवं रील अभियान, सेवा ज्योति कलश यात्रा सेवा कार्यों में नागरिकों की भागीदारी तथा विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे

बैठक में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, विधायकगण, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित तिथियों में कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।







