‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मा. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी के साथ सम्मिलित हुआ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बाबा विश्वनाथ व माँ अन्नपूर्णा की पावन धरा वाराणसी में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों, किशोरियों तथा उनके परिवारों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल को समर्पित ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मा. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ सम्मिलित हुआ।

समर्थ, शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण हेतु सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों की इस वर्ष की थीम ‘मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ रखी गई है।

हर आंगनवाड़ी बहन, सहायिका तथा ग्राम पंचायत के नागरिक का यह कर्तव्य है कि वे अपनी-अपनी आंगनवाड़ी की जिम्मेदारी लेकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान दें। सभी आंगनवाड़ी बहनों का हार्दिक अभिनंदन।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई