वाराणसी
वाराणसी के बालाजी नगर कॉलोनी के पास आज सुबह करीब 5:00 बजे रोज की तरह टहलने निकलीं 75 वर्षीय कलावती देवी के गले से एक अज्ञात व्यक्ति ने चेन छीनने का प्रयास किया।
कलावती देवी ने विरोध किया तो आरोपी चेन छीनने में सफल नहीं हो सका और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया। धक्का लगने से उनकी कमर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में सुबह के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
प्रार्थी: अमन यादव
मोबाइल: 9044787876
घटना का समय: सुबह 5:00 बजे
दिनांक: 09 सितंबर 2026
रिपोर्ट – रिम्मी कौर







