थाना राजातालाब साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर साइबर फ्रॉड की ₹80,000/- धनराशि सकुशल पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित Operation Cy-Vajra अभियान के क्रम में तथा पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के कुशल निर्देशन में थाना राजातालाब पुलिस की गठित साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की ₹80,000/- धनराशि होल्ड कराकर सकुशल पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

दिनांक 14.05.2026 को पीड़ित ओमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम जगरदेवपुर काशीपुर, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी के खाते से अज्ञात साइबर फ्रॉडरों द्वारा कुल ₹80,000/- की धनराशि फ्रॉड कर ली गई थी। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर थाना राजातालाब की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई तथा फ्रॉड की गई ₹80,000/- की धनराशि को होल्ड कराया गया।

तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराते हुए दिनांक 07.09.2026 को होल्ड कराई गई ₹80,000/- की धनराशि सकुशल पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम :

* उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
* उ0नि0 सूरज कुमार चौरसिया, साइबर नोडल प्रभारी, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
* आरक्षी संजीव कुशवाहा, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
* हे0का0 पूनम यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
* आरक्षी मंजू देवी, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई