थाना चेतगंज पुलिस द्वारा भटकी हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 08.09.2026 को थाना चेतगंज पुलिस को थाना क्षेत्र के बेनिया तिराहा/पानदरीबा के पास एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका भटकती हुई दिखाई दी । पुलिस टीम द्वारा बालिका से सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना नाम व पता बताते हुए बताया कि वह अपने घरवालों से बिछड़कर भटकते हुए उक्त स्थान पर आ गई है ।

थाना चेतगंज पुलिस द्वारा तत्काल बालिका को थाने पर लाकर महिला हेल्प डेस्क पर सुरक्षित बैठाया गया । तत्पश्चात मिशन शक्ति प्रभारी द्वारा बालिका की काउंसिलिंग करते हुए उसके परिजनों के मोबाइल नम्बर प्राप्त किए गए तथा परिजनों से संपर्क कर बालिका के सकुशल मिलने की सूचना दी गई ।

सूचना प्राप्त होने पर बालिका के पिता अपने साथी के साथ थाना चेतगंज पहुंचे । आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त नाबालिग बालिका को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया । अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिवारीजन अत्यन्त प्रसन्न हुए तथा उन्होंने थाना चेतगंज पुलिस एवं पुलिस परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया ।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 सूरज कुमार शाह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. म0उ0नि0 आदर्शिका थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. का0 इमरान अली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. रि0का0 प्रियांशु यादव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई