जिला फिरोजाबाद के टूंडला एटा रोड स्थित के पी मैरिज हॉम पर युवा रालोद की गांव की चौपाल में उमड़ा युवाओं का सैलाब

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

फिरोजाबाद युवा राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले केपी मैरिज होम सिकरारी में गांव की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे चौपाल के दौरान युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा गांव गांव तक राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृज क्षेत्र अध्यक्ष उमेश चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता और युवा शक्ति होते हैं उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया

वरिष्ठ अतिथि कुलदीप चौधरी ने कहा कि गांव की चौपाल जैसे कार्यक्रम पार्टी और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को गांव से लेकर बूथ स्तर तक नई मजबूती मिलेगी

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट ने की जबकि संचालन राष्ट्रीय लोकदल फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष मास्टर देशराज सिंह ने किया कार्यक्रम का आयोजन युवा जिलाध्यक्ष चौधरी अमर सिंह पचहरे के नेतृत्व में किया गया

चौपाल में वक्ताओं ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ने का आह्वान किया साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया

कार्यक्रम में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में गांव गांव तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए इस तरह के जनसंवाद कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर सुधीर सिंह महासचिव जितेंद्र सिंह पौनिया उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय बृज क्षेत्र सचिव किसान प्रकोष्ठ निरंजन सिंह पौनिया उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नेश कुमार व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत विधानसभा अध्यक्ष अंशुल शर्मा चौधरी राजपाल सिंह भरंगर चौधरी बलदेव सिंह, सूबेदार धनगर रणवीर सिंह जितेंद्र सिंह, हमवीर सिंह प्रधान रामगोपाल धनगर जी बृज बीर सिंह सोलंकी पप्पू सोलंकी मुन्नलाल अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय युवा मौजूद रहे

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

रिपोर्ट आरती सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।