जिला फिरोजाबाद के टूण्डला क्षेत्र के शिवनगर थाने के पीछे सर्वसमाज के सहयोग से गुरु गोरखनाथ जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
बाबा गोरखनाथ के जयकारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई भंडारे में दूर दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाया आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष गुरु गोरखनाथ जी के जन्मोत्सव पर इस तरह के भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है
इस दौरान मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से सजाया गया था भक्तों ने गुरु गोरखनाथ जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की कामना की भंडारे में पूड़ी सब्जी हलवा और खीर का प्रसाद वितरित किया गया
कार्यक्रम के अंत में सर्वसमाज की ओर से आए हुए सभी भक्तों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। शांतिपूर्ण माहौल में भंडारा संपन्न हुआ।








