वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटवा चौकी पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया लोहता थाना प्रभारी अभिजीत सिंह और कोटवा चौकी इंचार्ज गौरव सिंह और सभी पुलिस कर्मी मिलकर जन्माष्टमी का पर्व मनाया और काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और कई ग्राम प्रधान इस जन्माष्टमी के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
कोटवा के प्रधान रिजवान छितौनी के ग्राम प्रधान विजय गुप्ता करोउत के जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश कुमार सिंह और अयोध्यापुर के पूर्व प्रधान वंशराज मौर्य और बसपा के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आशीष कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे
और भगवान श्री कृष्ण का भजन कीर्तन आरती किया गया और भगवान श्री कृष्ण का प्रसाद लोग ग्रहण करके दर्शन करते हैं और बड़े हर्ष उल्लास के साथ हर वर्ष बड़े धूप धाम के साथ कोटवा चौकी में भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी मनाया जाता है और काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर प्रसाद को ग्रहण करते हैं







