डॉ. एस.पी. पटेल ने मित्र के पिता की शवयात्रा में कंधा दिया, भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर/सोनभद्र

दो बार विधानसभा क्षेत्र-96 तथा लोकसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज से प्रत्याशी रहे डॉ. एस.पी. पटेल शुक्रवार को अपने अजीज मित्र एवं बिजनेस पार्टनर धनेश्वर गौतम के पूज्य पिता के दुखद निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव पहुंचे।

वहां उन्होंने स्वर्गीय आत्मा की शवयात्रा में सम्मिलित होकर कंधा दिया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. पटेल ने शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस दौरान वे हाथ जोड़कर दिवंगत आत्मा को नमन करते तथा परिजनों के बीच बैठकर शोक संवेदना व्यक्त करते नजर आए।

डॉ. पटेल ने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।” शवयात्रा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलेनाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।