किसानों की समस्या को लेकर तहसील का घेरॉव करेंगे विधायक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा, 

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव दो दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से जानकारी ले रहे है। शुक्रवार को भी विभिन्न गांवों में जलमग्न किसानों के खेतों और ड्रेनों के बारे में जानकारी लिया।

शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने किसानों की समस्या को लेकर तहसील मुख्यालय पर पत्रक देने की घोषणा किया है। जिसे लेकर काफी संख्या में किसानों को तहसील मुख्यालय पर पहुंचने का आवाहन किया गया है।

सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने भोजपुर सेवखर, बरडीहा, सदलपुरा, चैंनपुरवा, नसीरपुर, इब्राहिमपुर, बसिला, माटीगांव, बर्थरा और फागुइया सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित किसानों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

विधायक ने बताया कि जिला प्रशासन, बंधी डिवीजन और ठेकेदारों ने ड्रेनों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की और पूरा पैसा हड़प लिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मटीगांव और बसिला में पुलिया तोड़कर ह्यूमन पाइप डाले गए हैं। बसारिकपुर में स्टेट हाईवे निर्माण के दौरान बनी छोटी पुलिया से भी पानी का बहाव रुक गया है,

जिससे पानी नहीं निकल पा रहा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ यह धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने बताया कि आगामी शनिवार को वे सकलडीहा उपजिलाधिकारी से मिलकर किसानों के लिए मुआवजे की मांग करेंगे। इस मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

इस मौके पर धनंजय यादव, सिंटू यादव, कुलदीप यादव, संजय सोनकर, संजय यादव और मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।