उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रुपये 90 से बढ़कर रुपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सोनभद्र

उचित दर विक्रेता संघ, सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में रूपया 35 प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए रूपया 90 से बढ़ाकर रूपया 125 प्रति क्विंटल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।

उचित दर विक्रेता संघ ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर विक्रेता गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा लाभांश में की गई यह वृद्धि उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके सेवा कार्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान को भी प्रदर्शित करती है।

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि लाभांश में वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं के आर्थिक हितों को मजबूती मिलेगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहयोग मिलेगा।प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त की।

साथ ही खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उचित दर विक्रेताओं के हितों एवं समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह निर्णय उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

रिपोर्ट भोलेनाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।