दिनांक 01.09.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम लच्छीपुर से मु0अ0सं0 174/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण
1. अजीत कुमार गोड़ पुत्र स्व0 अशोक गोड़, उम्र करीब 30 वर्ष एवं 2. पुष्पा देवी पत्नी स्व0 अशोक गोड़, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासीगण ग्राम लच्छीपुर, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वादी/वादिनी की तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री अनिता देवी का विवाह दिनांक 30.05.2021 को अभियुक्त अजीत कुमार गोड़ के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद अभियुक्त अजीत कुमार गोड़ एवं उसके परिवारजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर अनिता देवी को प्रताड़ित किया जाता था तथा उसके साथ मारपीट एवं गाली-गलौज की जाती थी।
कम दहेज को लेकर अजीत कुमार गोड़ (पति) एवं पुष्पा देवी (सास) द्वारा भी अनिता देवी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद कथित रूप से प्रताड़ना जारी रही।
प्रताड़ना से परेशान होकर वर्ष 2023 में अनिता देवी को उसके मायके लाया गया, जहां दिसंबर 2023 में उसने एक पुत्री को जन्म दिया और तब से वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि दिनांक 09.03.2026 को अभियुक्त अजीत कुमार गोड़ अनिता देवी एवं उसकी पुत्री को अपने साथ लेकर गया। बाद में उसके द्वारा सूचना दी गई कि अनिता देवी एवं उसकी पुत्री ने चौखण्डी रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
उक्त घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पुलिस द्वारा दिनांक 19.08.2026 को मु0अ0सं0 174/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा आज दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. अजीत कुमार गोड़ पुत्र स्व0 अशोक गोड़, उम्र करीब 30 वर्ष — मृतका अनिता देवी का पति।
2. पुष्पा देवी पत्नी स्व0 अशोक गोड़, उम्र करीब 50 वर्ष — मृतका अनिता देवी की सास।
निवासीगण ग्राम लच्छीपुर, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 आदित्य सेन सिंह, चौकी प्रभारी रामेश्वर, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0उ0नि0 नेहा सिंह, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 दिनेश कुमार यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0का0 जागृति, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।









Users Today : 23
Users This Year : 24862
Total Users : 37455
Views Today : 53
Total views : 73685