नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दो कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने पालिका में कार्यरत दो कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर उन्हें विदाई दी।बता दे नगर पालिका परिषद मीरजापुर के जलकल विभाग में कार्यरत पंप अनुचर अशोक कुमार दुबे एवं सफाई कर्मचारी बिस्मिल्लाह के रिटायर होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस विदाई समारोह में नगर पालिका परिवार के अधिकारियों, सभासदों एवं कर्मचारियों ने दोनों कर्मचारियों को विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका में इन दोनों कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा है,

उन्होंने ड्यूटी के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।उनके द्वारा पालिका को दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

इन्हें सम्मानित करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।इस मौके पर सभासद इंद्रजीत सिंह पटेल, ऋषभ जायसवाल,रूपेश यादव,आनंद कसेरा,हर्ष नारायण दुबे सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलेनाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई