फरियादियों की उम्मीद बने एसपी डॉ. अनिल कुमार, जनसुनवाई में सुनी हर पीड़ा—न्याय के लिए दिए संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आजमगढ़ 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय प्रताप सिंह गौर एवं प्रशिक्षणाधीन आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में एसपी डॉ. अनिल कुमार का संवेदनशील रवैया आमजन के प्रति पुलिस की जवाबदेही और भरोसे को मजबूत करने का संदेश देता नजर आया।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई