सकलडीहा (चंदौली)
क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सकलडीहा क्षेत्र के ग्रामीण पिछले 6 दिनों से पीने के पानी की घोर किल्लत से जूझ रहे हैं।
हैरान करने वाली बात यह है कि गांव में पानी की आपूर्ति के पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच पानी न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल संकट गहराने के बाद उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की। लिखित और मौखिक रूप से गुहार लगाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पिछले छह दिनों से नल सूखे पड़े हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दूर दूसरे खेतों में लगे निजी नलकूपों (ट्यूबवेल) पर निर्भर होना पड़ रहा है। वही कस्बे के लोगों को अपने आस पड़ोस के लोगों से पीने के पानी मांगनी पड़ती है जिससे तमाम प्रकार की परेशानियां भी उत्पन्न हो रही है। घर की महिलाओं और बच्चों का पूरा समय पानी ढोने में ही बीत रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे










Users Today : 17
Users This Year : 24745
Total Users : 37338
Views Today : 35
Total views : 73494