वाराणसी
अधिवक्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी तथा संयोजक, भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति को प्रेषित अभ्यावेदन पर राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रपति सचिवालय के अवर सचिव कुलचंद्र कुमार द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2026 को अभ्यावेदन को गृह सचिव, भारत सरकार के कार्यालय को “appropriate attention” हेतु अग्रेषित किया गया है। पत्र में संबंधित प्राधिकारी से की गई कार्रवाई की सूचना सीधे याचिकाकर्ता को उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।
शशांक शेखर त्रिपाठी के अभ्यावेदन में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाले संभावित संगठित डिजिटल अभियान, Cognitive Warfare, Information Warfare, विदेशी संपर्क एवं funding, digital networks तथा coordinated influence operations की तथ्याधारित एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। साथ ही विषय पर सर्वदलीय एवं बहुविषयक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का सुझाव दिया गया था।
राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा प्रकरण गृह मंत्रालय के स्तर पर अग्रेषित किया जाना इस विषय में आगे सक्षम स्तर पर परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







