सडक हादसे मे बाइक सवार की मौत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली,कंदवा

रक्षाबंधन पर बहन के हांथो रक्षासूत्र बंधता इससे पूर्व ही रविन्द्र कंजेहरा के पास सडक हादसे का शिकार हो गया। चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक सवार चारी गांव निवासी रविन्द्र गुप्ता 36 वर्ष पुत्र सत्यनारायण गुप्ता की मौत हो गयी।

हादसे के बाद मौके पर जुटी पुलिस द्वारा बाइक सवार को अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं चार पहिया वाहन सवार को मय वाहन कब्जे मे कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी।

जानकारी के अनुसार चारी गांव निवासी रविन्द्र बाइक से सैयदराजा जमानिया मार्ग होते हुए धुस्का गाजीपुर अपनी बहन से राखी बंधवाने जा रहा था तभी कंजेहरा के पास सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन से आमने सामने की टक्कर हो गयी।टक्कर मे रविन्द्र की मौत हो गयी।

हादसे की सूचना मिलते ही चारी गांव मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रिंकी पर दुखों का पहाड टूट पडा वहीं बहन भाई की कलाई पर राखी बांधे इससे पूर्व ही मौत की सूचना पाकर अचेत हो गयी।रविन्द्र चार भाइयों मे सबसे छोटा था एक पुत्र व पुत्री होना बताया जा रहा है।

 

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई