चन्दौली सकलडीहा
भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन केवल एक धागे का त्योहार नहीं, बल्कि यह परिवार के रिश्तों को मजबूत करने, प्रेम बढ़ाने और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर भी खूब रौनक देखने को मिली।
इस पावन अवसर पर किसान नेता पिंटू पाल ने सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। यह पर्व हमें प्रेम, सम्मान, सहयोग और परिवार की एकता का संदेश देता है।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 15
Users This Year : 24704
Total Users : 37297
Views Today : 71
Total views : 73402