जनसुनवाई में गांजा बिकने की शिकायत पर विधायक सौरभ कार्यकर्ताओं संग संदिग्ध दुकान पर पहुंचे

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रामनगर, वाराणसी

कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मंगलवार को बटाऊबीर स्थित श्यामा उपवन में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

इसी दौरान रामनगर क्षेत्र में कथित रूप से अवैध गांजा बिक्री की शिकायत सामने आने पर विधायक ने मामले को गंभीरता से लिया और जनसुनवाई समाप्त होने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिकायत में बताए गए संदिग्ध स्थल पर पहुंचकर मौके की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के आधार पर विधायक पंचवटी क्षेत्र में बताए गए स्थल पर पहुंचे। विधायक के अचानक मौके पर पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

इस दौरान मौके पर दो युवक गांजे का सेवन करते मिले। विधायक ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए नशे का सेवन न करने तथा इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।

मौके पर मौजूद एक महिला से भी विधायक ने पूछताछ की और उसे वहां दोबारा इस प्रकार की गतिविधि में शामिल न होने की हिदायत दी। विधायक ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों के अनुसार रामनगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध गांजा बिक्री की शिकायतें सामने आ रही थीं। जनसुनवाई में मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने संबंधित उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि रामनगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान मुख्य रूप से संतोष द्विवेदी,, सृजन श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडे, रितेश राय, अनुराग श्रीवास्तव, कुलदीप सेठ, गोविंद मौर्य, जितेंद्र सिंह ‘जीतू’, स्वयं श्रीवास्तव, दिव्यांशु केसरी, ऋषभ सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।