मीरजापुर
अपराध की रोकथाम और वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 18 वारण्टी और 05 अन्य मामलों के अभियुक्त शामिल हैं।

थानावार गिरफ्तारी का विवरण –
कोतवाली शहर से 03, कोतवाली कटरा से 03, विन्ध्याचल से 02, कोतवाली देहात से 01, कछवां से 05, चुनार से 04, जमालपुर से 02, संतनगर से 01 और मड़िहान से 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में वांछित, वारण्टी और पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।







