सकलडीहा
पीजी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 48047 में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। यह जानकारी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर शमीम राईन ने दी।
प्रोफेसर राईन ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि इग्नू में नियमित विद्यार्थियों के अलावा नौकरीपेशा लोगों, गृहिणियों और अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी अध्ययन की विशेष सुविधा उपलब्ध है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अध्ययन केंद्र 48047, सकलडीहा पीजी कॉलेज में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रोफेसर राईन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र सुचारु रूप से शुरू हो सके।







