वाराणसी न्यूज़ -:
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को सिगरा से औरंगाबाद तक सीएम ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे मार्ग निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मौके पर जारी प्रगति कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जल निगम द्वारा कराए जा रहे पेयजल इंटर कनेक्शन के शिफ्टिंग कार्यों की समीक्षा की।

जल निगम के अधिकारियों से उन्होंने शिफ्टिंग के काम को यथाशीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि मार्ग निर्माण में कोई बाधा न आए।
साथ ही उन्होंने सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए नगर निगम के अधिशासी अभियंता (सिविल) और जल निगम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान मौके पर जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता कमल सिंह अपनी टीम के साथ और निगम के अधिशासी अभियंता (सिविल) आगम कटियार भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 4
Total views : 73312