वाराणसी
ACMT Group of Colleges, वाराणसी में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोकीनाथ दीक्षित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
यह पूरा कार्यक्रम रजिस्ट्रार सर ह्रदेश यादव एवं मैनेजर रणजीत यादव सर के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। साथ ही
कार्यक्रम में नेहा मैम, अजय सर, विवेक सर, शनि सर सहित कॉलेज के समस्त फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि त्रिलोकीनाथ दीक्षित एवं मैनेजर रंजीत सर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

फ्रेशर्स पार्टी के दौरान विद्यार्थियों में खास उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों को कॉलेज परिवार से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी परिचय बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।
समारोह के सफल आयोजन पर कॉलेज प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम ने ACMT Group of Colleges में नए शैक्षणिक सत्र की एक यादगार और सकारात्मक शुरुआत की।












Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437