चन्दौली
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सकलडीहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्राओं से सीधे बातचीत कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं, शिक्षा के स्तर और खान-पान का फीडबैक लिया। छात्राओं ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और खान-पान की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
मौके पर बीएसए ने वार्डेन व विद्यालय प्रशासन को सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्राओं को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, फल व दूध उपलब्ध कराया जाए और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन का स्तर बेहतर बनाने और अनुशासन कायम रखने के निर्देश दिए।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311