चंदौली/मुगलसराय:
मेटिस हॉस्पिटल परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल के प्रबंधक सुभाष तुलसियान ने संस्था की प्रगति, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन में योगदान देने वाले स्टाफ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक सुभाष तुलसियान ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मरीजों की निस्वार्थ सेवा और स्टाफ की लगन के कारण ही हॉस्पिटल नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का नाम और साख हर कर्मचारी की मेहनत पर टिकी होती है। जिन स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी ज़िम्मेदारी को तत्परता से निभाया है, वे बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रबंधन और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
सम्मानित होने वाले कर्मियों ने इस प्रोत्साहन के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।







