सैयदराजा(चंदौली)
नागपंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को सैयदराजा नगर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सायंकाल शिवलिंग की भव्य झांकी के साथ विशाल जुलूस निकाला गया।नगर के चारों अखाड़ों के पहलवान पौहारी बाबा की कुटी पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस शुरू हुआ। मार्ग में जगह-जगह युवकों ने लाठी, गदा और अन्य पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन कर अपने कौशल का परिचय दिया।
जुलूस के दौरान युवक “जय श्री राम” के उद्घोष करते हुए चल रहे थे।जुलूस नगर भ्रमण करता हुआ रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। वहां पहलवानों ने लाठी, गदा सहित विभिन्न खेलों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।सुबह से ही महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
लावा और दूध चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति की कामना की। वार्ड नंबर 12, पोस्ट ऑफिस गली, लोहिया नगर स्थित शंकर जी के मंदिर पर तीनों अखाड़े एकत्र हुए और संयुक्त रूप से नगर भ्रमण किया।जुलूस के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल उर्फ बाढू का अखाड़ा के उत्साहक गिरजा प्रसाद मद्देशिया सहित अन्य लोगों ने माला एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दामोदर अग्रहरी, गिरजा गुप्ता, मोहन गुप्ता, विष्णु सेठ, समाजसेवी आनंद बिहारी केशरी, सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा, पूर्व सभासद नामवर प्रसाद, मानवेंद्र जायसवाल, दिलीप अग्रहरी, अमित कुमार वर्मा उर्फ भूतनाथ, गणेश केशरी, अनिल चौरसिया, सुनील अग्रहरी, प्रिंस अग्रहरी, बलिराम गोस्वामी, रजत वर्मा, आजाद अग्रहरी, सुरेश गुप्ता, गोपाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ-साथ चक्रमण करते रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437