चकिया
आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को छात्र की कथित पिटाई और उठक-बैठक कराने के मामले ने मंगलवार शाम तूल पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित दर्जनों छात्र और परिजन चकिया गांधी पार्क तिराहे पर सड़क पर बैठकर धरने पर उतर आए।
प्रदर्शनकारी प्रधानाचार्य राजेश यादव के निलंबन की मांग पर अड़े रहे।
मामले को लेकर चकिया कोतवाली में प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। धरने की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों व परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। छात्रों ने एडीएम के मौके पर पहुंचने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही।
धरने के चलते गांधी पार्क तिराहे पर सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर सीओ चकिया और चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास जारी है।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437