दिनांक 31.07.2026 को थाना कपसेठी की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमण एवं सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुदामा देवी लालता सिंह कॉलेज के समीप तिराहा, ग्राम अकोढ़ा, थाना कपसेठी क्षेत्र में एक व्यक्ति कॉलेज की आने-जाने वाली युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां (फब्तियां) कर उन्हें परेशान करता हुआ पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्ण कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम दाँदूपुर, महीन धवकलगंज, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया। अभियुक्त द्वारा अपने कृत्य के लिए क्षमा याचना की गई।
उक्त प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 110/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
* कृष्ण कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम दाँदूपुर, महीन धवकलगंज, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
* म0उ0नि0 मेघा सोलंकी, (मिशन शक्ति प्रभारी) थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
* उ0नि0 विनय कुमार प्रजापति, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
* म0हे0का0 चन्द्रावती, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।







