चन्दौली सकलडीहा,
जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विभागीय अधिकारियों के साथ आईजीआरएस निस्तारण को लेकर समीक्षा किया। इस दौरान पूरे जिले में सकलडीहा एडीओ पंचायत कार्यालय की ओर से निस्तारण सबसे बेहतर होने पर प्रंशसा किया। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की निस्तारण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इस क्रम में जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान सकलडीहा एडीओ पंचायत कार्यालय में प्राप्त 86 शिकायतों के सापेक्ष 82 लोगों ने निस्तारण को लेकर संतुष्टि जाहिर किया है। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने सकलडीहा एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया।
कहा कि सकलडीहा ब्लॉक से सीख लेने की जरूरत है। क्योकि पंचायत विभाग की ओर से समस्याओं का निस्तारण कराया जाना अपने आप में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके अलावा अन्य विभाग को भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया। चेताया कि आईजीआरएस निस्तारण में किसी प्रकार की लारपवाही क्षम्य नहीं होगा। इसकी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से किया जा रहा है।







