चन्दौली कमालपुर
सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर इनायतपुर गांव के समीप ऑटो के टक्कर से बाइक सवार व साथी सहित तीन लोग घायल हो गए।आवाज सुनकर ग्रामीणों ने ऑटो चालक का काफी दूर तक पीछा किया।लेकिन चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।परिजनों ने ऑटो चालक के खिलाफ कमालपुर चौकी पर तहरीर दिया।पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।
कमालपुर निवासी 43 वर्षीय इमरान अहमद अपने बड़े पिता मुस्तफा के बड़े पुत्र 52 वर्षीय इमामुद्दीन को बस पकड़वाने के किए सकलडीहा जा रहे थे।अभी वह इनायतपुर गांव पहुंचे थे कि गांव के अकबर के मिलने पर बाइक रोककर सड़क किनारे बात करने लगे।तभी सकलडीहा से आ रहे तेज गति से ऑटो ने बाइक सवारों व खड़े युवक को जोरदार टक्कर मारते फरार हो गया।आवाज सुनकर ग्रामीणों ने ऑटो का काफी दूर तक पीछा किया।लेकिन चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर तीनों घायलों इमरान अली 43 वर्ष, इमामुद्दीन अली 52 वर्ष, अकबर अली 45 वर्ष को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से धानापुर सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने इरफान अली व इमामुद्दीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।परिजनों ने कमालपुर चौकी पर ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर दिया।पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।
इस संबंध में कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज ने कहा कि परिजनों की ओर से ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर मिल है।
मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई किया जाएगा।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 5
Users This Year : 24684
Total Users : 37277
Views Today : 7
Total views : 73315