सकलडीहा,
नीट परीक्षा लीक मामले में छात्रों के समर्थन में उतरे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी सूचना मिलते ही सपाई सड़क पर उतर गये। बुधवार को सपा के धरना प्रदर्शन की आशंका को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को उनके आवास बट्ठी में हाउस अरेस्ट पुलिस ने कर दिया। वही तहसील परिसर में सुबह दस बजे से भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया था।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर पूरे प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ता और विधायक सहित अन्य पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। सपा के संभावित धरना प्रदर्शन को लेकर एसडीएम आकांक्षा सिंह के निर्देश पर तहसील मुख्यालय पर भारी संख्या मे पुलिस फोर्स तैनात कर किया गया था।
वही केातवाल भूपेन्द्र निषाद ने सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया था। सुबह से लेकर शाम तक धरना प्रदर्शन को लेकर कोतवाली पुलिस पूरे दिन क्षेत्र में चक्रमण करती रही। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि संभावित धरना प्रदर्शन को लेकर सपा नेताओं की निगरानी को लेकर पुलिस तैनात किया गया था।
इस मौके पर क्षेत्रीय दरोगा जगदीश यादव,अभिमन्यु राय,दिनेश राम,धुरंधर सहित अन्य भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 45
Users This Year : 24819
Total Users : 37412
Views Today : 82
Total views : 73611