क्षेत्र में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने और नियम तोड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए जन्सा थाने के नवागत थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने पूरी तरह कमर कस ली है। रामेश्वर महादेव मंदिर तिराहे पर अचानक चलाए गए सघन चेकिंग अभियान से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी के सड़क पर उतरते ही बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और बिना जरूरी दस्तावेजों के फर्राटा भर रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 10 से 15 गाड़ियों के ताबड़तोड़ चालान काटे गए, जिससे नियम तोड़ने वालों के पसीने छूट गए।
जब से नवागत थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने जन्सा थाने की कमान संभाली है, क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उनका यह ‘एक्शन अवतार’ लगातार देखने को मिल रहा है। चाहे दिन हो या रात, थाना प्रभारी खुद मोर्चे पर डटे हुए हैं और लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों तथा नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कस रहे हैं।
उनकी इस मुस्तैदी से जहां एक तरफ आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है, वहीं दूसरी तरफ नियम तोड़ने वालों में खौफ का माहौल है। फिलहाल, नवागत थाना प्रभारी के इस सख्त रुख और दिन-रात की दौड़-धूप को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं काफी तेज हैं।











Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540