वाराणसी थाना सिंधोरा पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दशरथपुर निवासी बुलन्दर यादव उर्फ बुलेन्दर यादव के रूप में हुई है, जो बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित था। थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।
उप-निरीक्षक कौशल किशोर व हेड कांस्टेबल राकेश सरोज की टीम ने अभियुक्त को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428