नीति को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में नागपुर साइबर पुलिस ने चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में मनीष कश्यप, देसी बॉयसर (Desi Boyser), हर्षित राठी और अंकलेश इनवाटे (Anklesh Invate) के नाम शामिल हैं।
यह कार्रवाई भाजपा नागपुर सोशल मीडिया सेल के प्रमुख शिशिर त्रिपाठी की शिकायत पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन इन्फ्लुएंसर्स ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो प्रसारित किए, जिनमें एथेनॉल नीति को कथित रूप से गलत तरीके से पेश किया गया,
नितिन गडकरी का नाम बिना ठोस आधार के जोड़ा गया और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में भ्रामक सामग्री प्रसारित होने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं और मामले की जांच जारी है।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438