मीरजापुर
आम आदमी पार्टी अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अहरौरा नगर क्षेत्र में अवैध पशु वधशाला को तत्काल बंद करने, महुली चौराहे स्थित शराब की दुकान का स्थानांतरण करने और अवैध खनन की जांच कर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आप विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी मीरजापुर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट ने आरोप लगाया कि अहरौरा नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन की मिलीभगत से अवैध पशु वधशाला का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना हजारों पशुओं को काटकर व्यापार किया जा रहा है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि पूरे अहरौरा में खनिज विभाग की मिलीभगत से पर्यावरण नियमों और खनिज दिशा-निर्देशों के विरुद्ध अवैध खनन किया जा रहा है। पत्थरों एवं पहाड़ों को समाप्त किया जा रहा है, जिससे सरकार को रोज करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
सोनकर ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेगी।
इस प्रदर्शन में राकेश वर्मा एडवोकेट, प्रमोद कुमार सिंह एडवोकेट, मुन्नालाल, संतोष पाल, संजय कुमार सिंह, सोनू पांडे सहित दर्जनों अधिवक्ता व कार्यकर्ता शामिल रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437