चन्दौली सकलडीहा
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार मे वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के क्रम में शिक्षकों और बच्चों ने एक एक पेड़ लगाकर उसे सुरक्षितऔर संरक्षित करने का संकल्प लिया विद्यालय में निबंध , कला,वाद विवाद आदि की प्रतियोगिताएं भी कराई गई प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने बताया कि पौधे हमारे प्राण है इन्हें बचाकर ही हम अपने आप को जीवित रख पाएंगे इसलिए हमें पेड़ लगाने के साथ साथ उसके संरक्षण पर भी ध्यान देना आवश्यक है , पौधे केवल हमे छाया ही नहीं देते वे हमे जीवन,स्वास्थ्य और भविष्य भी देते हैं
इस अवसर पर धर्मराज प्रसाद, मृत्युंजय कुमार ,सुरेश कुमार, सतीश कुमार, झम्मन आदि उपस्थित रहे











Users Today : 14
Users This Year : 24703
Total Users : 37296
Views Today : 69
Total views : 73400