मीरजापुर
प्रदेशव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत जनपद में 97.61 लाख पौधों का रोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम ग्राम सागर सेमर (विकास खण्ड पहाड़ी) में आयोजित हुआ, जहां कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, महानिदेशक पर्यटन एवं नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा,
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तथा जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। मंत्री ने स्कूली बच्चों को प्रमाणपत्र व निःशुल्क पौधे वितरित करते हुए कहा कि “पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन के साथ उत्तम स्वास्थ्य भी देते हैं।” कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रधान संघ, स्वयंसेवी संस्थाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 21
Total views : 73329