बागपत,
बागपत नगर में श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंड़ल ट्रस्ट ने सोमवार को खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा ठाकुर द्वारा मंदिर बागपत से प्रारम्भ होकर सर्राफा बाजार, पक्का घाट मंदिर चौक, कोर्ट रोड़, नगर पालिका बागपत, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्किट, चमरावल रोड़ होते हुए सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में पहुॅंची।
निशान यात्रा में ढोल नगाड़ो व बैंड़ बाजो के साथ सैंकड़ो श्रद्धालुगण श्याम बाबा के झंड़े लेकर चल रहे थे और श्याम बाबा की जय जयकार कर रहे थे। निशान यात्रा में श्याम बाबा का रथ, ड्रोन कैमरे से पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और भव्य झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे।
निशान यात्रा में जगह-जगह लोगो ने श्रद्धालुओं के लिये पानी, कोल्ड ड्रिक की व्यवस्था कर रखी थी। निशान यात्रा के श्री श्याम संकीर्तन के आयोजन स्थल पर पहुॅचने पर श्याम बाबा की भव्य पूजा अर्चना की गयी और आरती उतारी गयी। इसके उपरान्त सैंकड़ो श्रद्वालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंड़ल ट्रस्ट की और से प्रकाश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में चौथे श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संकीर्तन में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होने कहा कि करने वाले श्याम है और कराने वाले भी श्याम है। हम लोग तो इस कार्य में एक माध्यम मात्र है। कहा कि मंगलवार को दिल्ली एनसीआर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण श्याम बाबा के संकीर्तन में शामिल होंगे। उन्होने सभी से अधिक से अधिक संख्या में संकीर्तन में पहुॅचने और धर्मलाभ उठाने का आहवान किया।
रिपोर्ट – विवेक जैन











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465