राजातालाब।
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘विज़न 2047’ के अंतर्गत विकास खण्ड आराजी लाइन्स ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में टीआरआई टीम ने तकनीकी सहयोगी के रूप में ग्राम विकास के भविष्योन्मुखी मॉडल पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण, महिला एवं बाल विकास, आजीविका मिशन, और विज़न 2047 जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।सहभागियों ने ग्राम स्तर की वास्तविक आवश्यकताओं को विज़न 2047 की प्रक्रिया से जोड़ने का संकल्प लिया। खंड विकास अधिकारी ने कार्य क्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर विकास खण्ड के समस्त ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459