वाराणसी :
शहर के परेड कोठी और इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में अवैध निर्माण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां होटल, गेस्ट हाउस और व्यावसायिक भवनों का निर्माण लगातार हो रहा है, लेकिन इन भवनों के मानचित्र पास नहीं हो पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण रक्षा संपदा की जमीन से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जटिल प्रक्रिया बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार वाराणसी विकास प्राधिकरण के अभियंताओं और कर्मियों की लापरवाही के चलते इस क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। विकास प्राधिकरण द्वारा कई बार नोटिस जारी करने और कुछ भवनों को सील करने की कार्रवाई जरूर की जाती है, लेकिन इसके बावजूद अवैध निर्माण का सिलसिला जारी है।
एनओसी के अभाव में नहीं पास हो पा रहे भवन मानचित्र
जानकारी के अनुसार रक्षा संपदा की भूमि पर भवन मानचित्र पास करने का अधिकार वाराणसी विकास प्राधिकरण को मिल चुका है। इसके बावजूद रक्षा संपदा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण भवन मानचित्र की फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। इससे निर्माण कराने वाले भवन स्वामियों और विभागीय प्रक्रिया दोनों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
इस स्थिति के कारण कई भवनों का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के ही किया जा रहा है। जब विकास प्राधिकरण को ऐसे निर्माणों की जानकारी मिलती है तो औपचारिक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर दिए जाते हैं और कुछ मामलों में भवनों को सील भी किया जाता है। हालांकि इसके बाद भी निर्माण कार्य रुकने की बजाय जारी रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं।











Users Today : 59
Users This Year : 24833
Total Users : 37426
Views Today : 97
Total views : 73626