प्रयागराज:
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र वायरल होने की भ्रामक खबरें फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आरोप है कि कुछ चैनल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र वायरल होने जैसे भ्रामक शीर्षकों के साथ वीडियो प्रसारित कर रहे थे. इससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बन रही थी और परिषद की छवि भी प्रभावित हो रही थी।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. संबंधित चैनलों की गतिविधियों और वीडियो अपलोड के स्रोत की तकनीकी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही है. साथ ही छात्रों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529