विधान विश्वकर्मा पीजी का छात्र बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पाकर चितईपुर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसीपी गौरव कुमार ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और कमरे की जांच कराई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही सामने आएगी।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
रिपोर्ट धनेश्वर साहनी







