महाशिवरात्रि पर काशी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण प्रदान करने और गंगा नदी को स्वच्छ रखने में जन-भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को नमामि गंगे ने नगर निगम के साथ आवाह्न किया कि स्वच्छता ही सेवा है- सफाई ही पूजा है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में दशाश्वमेध, प्रयाग, राजेंद्र प्रसाद और मानमंदिर घाट तक गंगा तट की स्वच्छता करने के बाद लाउडस्पीकर और स्वयंसेवकों के माध्यम से श्रद्धालुओं को गंगा में गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे हजारों लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।

हर हर महादेव गंगा मैया की जय के जयकारे के बीच गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने सबका साथ हो गंगा साफ हो के नारे के संग प्रत्येक काशी वासी को गंगा स्वच्छता में जुड़ने की अपील की । कहां कि शिवरात्रि का पर्व और भगवान शिव का परिवार हमें प्रकृति से जुड़कर उसकी सुरक्षा और संरक्षण, संवर्धन वह प्रकृति प्रेम का संदेश देता है। पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति पूजा भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं । आयोजन में प्रमुख से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, अनिकेत तिवारी अमित त्रिवेदी, अर्जुन चौरसिया नगर निगम के कर्मचारी दिनेश, रेखा, शंभू, शिवी आदि उपस्थित रहे ।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459