मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ.नवीनचंद्र रामगुलाम को रामनगर की मशहूर लस्सी पिलाने वाले द्वारिका मांझी पहलवान का आज रामनगर के नागरिकों ने अभिनंदन किया इस अवसर पर लोगों ने कहा कि रामनगर के लिए यह बेहद गर्व का विषय है की रामनगर की मशहूर लस्सी को दूसरे देश के प्रधानमंत्री पसंद कर रहे हैं इसके पहले भी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को द्वारिका मांझी पहलवान अपने हाथों की बनी लस्सी पिला चुके हैं नागरिक अभिनंदन से प्रसन्न द्वारिका माझी पहलवान ने कहा कि यह पूरे रामनगर के लिए गर्व का विषय है और यह बाबा विश्वनाथ की कृपा है जो हम लोगों के हाथ की लस्सी को सभी लोग पसंद करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री संतोष द्विवेदी,नंदलाल चौहान,अजय प्रताप सिंह,संतोष शर्मा,मुरारी निषाद,रोहित साहनी,सृजन श्रीवास्तव,राहुल देव,योगेश सिंह”विक्की”,कुलदीप सेठ,जय सिंह चौहान,ऋषभ सिन्हा, गोविंद मौर्या इत्यादि उपस्थित थे।










Users Today : 18
Users This Year : 24857
Total Users : 37450
Views Today : 26
Total views : 73658